जमशेदपुर : शहर के गौरव, महान समाजसेवी, मृदुभाषी, व्यवहार कुशल, कर्मवीर स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह की जयन्ती पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने नमन करते हुए हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि के के बाबू अजातशत्रु थे। उन्होंने व्यवसाय को सेवा का माध्यम बनाया और व्यावसायिक जीवन में कभी भी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया। इसी गुण के कारण उन्होंने राज्य और राज्य के बाहर तक अपने कारोबार का विस्तार किया। अपने लाभांश का यथोचित हिस्सा उन्होंने समाज के ज़रूरतमंदों के लिए खुले दिल से ख़र्च किया। अपने इसी गुण के कारण उन्होंने लोगों के दिलों में अपना सम्मानित स्थान बनाया। उन्होंने जनसेवा को सच्ची ईश्वर सेवा का माध्यम बनाया और कभी भी दानवीरता का प्रदर्शन नहीं किया। उनका मानना था कि हमनें जो कुछ भी हासिल किया है वह यहीं से और इसे यहीं के लोगों को समर्पित कर संसार से विदा हुए। ऐसे महान व्यक्तित्व बिरले ही पैदा होंगे, शायद दशकों में नहीं, शताब्दी में।
शहर के गौरव, महान समाजसेवी के के सिंह की जयंती पर ओंकार नाथ सिंह ने किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
