हजारीबाग में डेंटल कॉलेज के सुपरवाइजर की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में एक गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

मुफस्सिल थाना पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डेंटल कॉलेज के सुपरवाइजर सह स्टोर कीपर विकास कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी नामजद अभियुक्त पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह और मृतक एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी बात को लेकर उसने विकास कुमार सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई की देर रात आरोपी ने पहले मृतक को शराब पिलाई और बाद में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....