‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’ : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया

KK Sagar
1 Min Read

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”, और इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताया।

अभिजीत दिपके ने कहा कि यह इस्तीफा आंदोलन की ताकत और युवाओं की एकजुटता का परिणाम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल इस्तीफे से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि जब तक प्रदर्शनकारियों की सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने खुशी जताई और इसे अपने आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। बीते कई सप्ताह से NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे थे।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....