शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी व लघु उद्योग में प्रेरित करने का प्रयास, 25 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का निर्माण

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी व लघु उद्योग में प्रेरित करने के लिए मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में शहरी गरीब महिलाओं का समूह बनाने का कार्य किया जा रहा है। खासकर स्लम क्षेत्रों में रहने वाले शहरी गरीब महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर विकास व आवास विभाग के द्वारा मानगो नगर निगम अंतर्गत 176 स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए लक्ष्य दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया प्राप्त लक्ष्य आलोक में अब तक 25 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का निर्माण कराए गए हैं व कई स्वयं सहायता समूह का खाता बैंकों में खोले गए हैं।


कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा इच्छुक शहरी गरीब महिला जो 10 से 12 की संख्या में एकजुट होकर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनका स्वयं सहायता समूह का गठन कराया जा सके। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया स्वयं सहायता समूह निर्माण होने के बाद समूहों का बैंक में खाता खोलने के बाद आवश्यक दस्तावेज की जांच करते हुए 6 महीना के बाद कार्यालय द्वारा ₹10000 का चक्रीय राशि स्वयं सहायता समूह के खाते में दिया जाता है। बालिगुमा, उलीडीह, डिमना बस्ती, संकोसाई, दाईगुटू, आजाद बस्ती, जाकिर नगर , इंदिरा कॉलोनी, पारडीह , गुरुद्वारा रोड, चटाई कॉलोनी ,गौड़ बस्ती आदि क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन किए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 176 स्वयं सहायता समूह का गठन कर लिया जाएगा। कार्यालय के सीओ एवं सीआरपी के द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *