बोकारो में दर्दनाक हादसा, एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत

Reena Sharma
1 Min Read

बोकारो: झारखंड के बोकारो में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों एक ही बाइक से खाना खाने बंगाल गए थे और लौटते समय पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी-बोकारो-पुरुलिया मार्ग (NH-32) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

मृतकों में तीन नाबालिग
मृतकों की पहचान 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो और 18 वर्षीय धना महतो के रूप में हुई है। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से चारों की मौत हुई। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
चारों युवक पिंड्राजोरा के आमाडीह गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि धना महतो बाहर नौकरी करता था और मनसा पूजा के लिए घर आया था। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को बीजीएच मर्चरी में रखवाया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Share This Article