अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम, छगनलाल ज्वेलर्स के कर्मचारी से 32 लाख की छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : शहर में लूटपाट की घटना पर विराम ही नहीं लग रहा। अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे कि दिनदहाड़े भी लूट को अंजाम दे रहें है। ताज़ा मामला बिष्टुपुर के छगनलाल एंड संस ज्वेलर्स का है, जहां ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े 32 लाख रुपये लूट लिए। वहीं पिस्टल के बट से मारकर दुकान के कर्मचारी विजय और प्रद्युमन मंडल को घायल भी कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्टाफ प्रद्युमन मंडल अपने साथी विजय के साथ 32 लाख रुपए लेकर गजराज मेंशन स्थित केनरा बैंक में जमा करने पहुंचा था। उसी दौरान गेट के पास दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और विजय के सिर पर पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया, जबकि प्रद्युमन मंडल की छाती पर वार किया गया। इससे वह नीचे गिर गया। इस दौरान अपराधी रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता और बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *