10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मोहाली स्टेशन पर मिलेगा अस्थायी ठहराव
उत्तरी रेलवे के अम्बाला मंडल में चंडीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर दिनांक 10.09.26 से 15.10.26 तक निम्नलिखित ट्रेनों का साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जायेगा.
चार ट्रेनों का बदलेगा ठहराव
18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस का 08.09.26 से 13.10.26 तक, जबकि 18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस और 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस का 09.09.26 से 13.10.26 तक साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जायेगा.

