JPSC-JSSC छात्र महाजुटान की चेतावनी: 7 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में बड़े आंदोलन का ऐलान

Reena Sharma
2 Min Read

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान अमिताभ कौशल के नेतृत्व में रिफॉर्म कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ।

रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

छात्रों ने JPSC अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। साथ ही वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग रखी।

परीक्षा प्रक्रिया में सुधार पर जोर

छात्रों ने प्रीलिम्स में ई-ऑप्शन और नेगेटिव मार्किंग, श्रेणीवार कटऑफ और मार्कशीट जारी करने समेत कई सुधारों की मांग की। उनका कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।

Advertisement

22 से अधिक परीक्षाएं रद्द होने का दावा

छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 22 से अधिक परीक्षाएं रद्द हुई हैं। नियमित भर्ती नहीं होने से प्रतियोगी अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

7 अक्टूबर तक का दिया अल्टीमेटम

छात्रों ने कहा कि 7 अक्टूबर तक रिफॉर्म कमेटी का गठन और JPSC के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हुई तो पूरे झारखंड से छात्रों का विशाल ‘छात्र महाजुटान’ आयोजित किया जाएगा।

Share This Article