जमशेदपुर : उत्पाद और आबकारी विभाग का पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से देशी विदेशी शराब विक्रेता के खिलाफ अभियान जारी है। इस कड़ी में दो जगहों से अवैध विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर एमजीएम थाना अंतर्गत NH-33 में आज गश्ती के क्रम में डेमकाडीह के पास 30 रबड़ के ट्यूब में अवैध महुआ चुलाई शराब लदी वाहन ओमनी वैन (BR-16M-2145) के साथ 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

वहीं एक अन्य छापामारी में एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी से 1 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मौके से महुआ शराब 900 लीटर, विदेशी शराब 9 लीटर जब्त किया गया है।

