मनमाने तरीके से स्कूल फीस में 10% शुल्क वृद्धि का विरोध, अभिभावक संघ ने की रोक लगाने की मांग

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ निजी स्‍कूलों पर स्‍कूल फीस में बढ़ाेतरी के विरोध करते हुए रोक लगाने का आदेश देने की मांग राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली से की है। उन्‍होनें कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ ही सरायकेला-खरसावां जिला में अवस्थित निजी स्कूलों के प्रबंधनों द्वारा अपने स्कूल में शुल्क समिति का गठन किए बिना और न ही जिला फीस समिति से सहमति ले मनमाने तरीके से स्कूल फीस में 10% व उससे अधिक शुल्क वृद्धि कर दिए हैं जो झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का खुला उल्लंघन है। उन्‍होनें हर निजी स्कूलों में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के प्रावधान के अनुरूप शुल्क समिति गठन करने व अब तक बिना शुल्क समिति के सहमति के बढ़ाये गए स्कूल फीस पर रोक लगाने कि आदेश देने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *