त्योहारों से पहले धनबाद में फूड सेफ्टी का छापा, बड़े रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

Reena Sharma
1 Min Read

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार के मार्गदर्शन में सरायढेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इसमें बड़े रेस्टोरेंट, होटल, छोटी दुकानों और सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वालों की जांच की गई।

बड़े रेस्टोरेंट से लेकर दुकानों तक जांच

अभियान में बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, सोनोटेल होटल, वॉव! मोमो समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

सफाई में कमी मिलने पर नोटिस

जांच के दौरान कुछ जगहों पर खाद्य पदार्थों के रखरखाव, तैयारी और साफ-सफाई में कमियां मिलीं। चंपारण मीट हाउस सहित संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी

सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वालों को भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

मोबाइल लैब ने की खाद्य पदार्थों की जांच

अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विजया परमार, चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक और चंद्रदेव गंजू शामिल रहे। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और संभावित मिलावट की पहचान करने में सहयोग किया।

Share This Article