चास में महावीर मंदिर की तर्ज पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, हुआ उद्घाटन

Reena Sharma
2 Min Read

चास की बिहारी कॉलोनी स्थित शीतला माता दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार देर शाम किया गया। मेयर भोलू पासवान, उपमेयर पूजा कुमारी, समिति अध्यक्ष कर्ण सिंह, पार्षद मुक्ता कुमारी, कविता देवी और विवेक सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस वर्ष पंडाल को पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है।

आकर्षक पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा

पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पूजा को लेकर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालु भक्ति भाव से मां के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकें।

रविवार को होगा माता जागरण

समिति अध्यक्ष कर्ण सिंह ने बताया कि रविवार को माता जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों के माध्यम से मां की आराधना करेंगे।

नवमी पर कन्या पूजन और महाप्रसाद

नवमी पूजन के बाद पंडाल परिसर में भव्य कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सदस्य

मौके पर राज किरण, जनार्दन सिंह, ज्योति प्रकाश, विजय सिंह, अजीत सेठ, सौरव कुमार, रोहित कुमार, शुभांकर, संजय, प्रेम कुमार, राहुल, अनीश कुमार और टिटू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article