कांग्रेस पार्टी द्वारा पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र कुमार शुक्ला को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तरहसी प्रखंड में युवा समाजसेवी प्रिन्स पाण्डेय के आवास पर अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, शॉल और चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित
समारोह में उपस्थित लोगों ने रुद्र कुमार शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजक प्रिन्स पाण्डेय ने बताया कि पार्टी हाईकमान से नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद तरहसी प्रखंडवासियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
रुद्र कुमार शुक्ला ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए काम करेंगे।
समर्थकों में दिखा उत्साह
नियुक्ति को लेकर स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में मौजूद लोगों ने रुद्र कुमार शुक्ला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से संगठन को मजबूती मिलेगी।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुन्दन शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी राम कठिन पाण्डेय, इजराईल अंसारी, अमरेश पाण्डेय, बिशेश्वर मेहता, गुड्डू पाण्डेय, संदीप मिश्रा, रुदन अंसारी, सुनील यादव, पप्पू विश्वकर्मा, रौशन पाण्डेय, चंदन पासवान, अखलेश प्रसाद, मनीष, अमोल, बोनोद, अमित सहित कई ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे।

