डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : त्योहारी सीजन में घर जाने की सोच रहे रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने चक्रधरपुर, खड़गपुर और रांची रेल मंडलों से होकर गुजरने वाली 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में लागू होगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
किन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच? यहां देखिए पूरी सूची
कुर्ला एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030): शालीमार से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली इस ट्रेन में 19 से 27 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।
राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी (ट्रेन संख्या 18107): इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए 21, 22, 24, 25 और 26 अक्टूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच उपलब्ध रहेगा।
रांची-बनारस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18611): 19 और 20 अक्टूबर को इस ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12837): 19 से 27 अक्टूबर के बीच इस लोकप्रिय ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी।
शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18015): 19 से 22 अक्टूबर तक इस गाड़ी में एक अतिरिक्त थ्री-टीयर स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18015): इस रूट पर भी 19 से 22 अक्टूबर के दौरान एक अतिरिक्त थ्री-टीयर स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
शालीमार-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18039): त्योहारी भीड़ को देखते हुए 25 अक्टूबर को इस ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की व्यवस्था की गई है।
सांतरागाछी-यलहंका एसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18063): 22 अक्टूबर को इस वातानुकूलित एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए यह अस्थायी विस्तार किया गया है। यात्रा करने से पहले यात्री अपनी टिकट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

