गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में 35 दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मुस्तैदी से शांति व्यवस्था बनी रही। अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद प्रवेज, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली।
पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका
रंका थाना प्रभारी विष्णु कांत, पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार हेमब्रम, सैफुल्लाह अंसारी और पुलिस जवानों ने विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
मां काली युवा संघ ने किया सहयोग
मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति, रंका के रंजीत कुमार शौंडिक, रानू राज कमल सिंह, राजेश कुमार मधेशिया, सोनू कुमार मधेशिया, राजन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश कुमार गुप्ता और संदीप कुमार कमलापुरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिव चबूतरा समिति ने दी मां को विदाई
रंका थाना मोड़ स्थित शिव चबूतरा दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया

