BCCL के EJ एरिया में CMD का निरीक्षण, जल निकासी से लेकर कोयला डिस्पैच तक दिए निर्देश

Reena Sharma
2 Min Read

BCCL CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को पूर्वी झरिया (EJ) एरिया की खदानों और वाशरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने, जल निकासी तेज करने तथा लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

भौरा कोलियरी में उत्पादन बढ़ाने पर जोर

भौरा नॉर्थ-साउथ कोलियरी में CMD ने पानी निकालने, ओवरबर्डन हटाने और उत्पादन तेज करने को कहा। उन्होंने 23 लाख टन की पर्यावरण मंजूर क्षमता के अनुरूप उत्पादन और अतिरिक्त वेब्रिज चालू करने पर जोर दिया।

खदान विस्तार की बाधाएं दूर करने का निर्देश

सुदामडीह-पाथरडीह कोलियरी के फायर पैच का निरीक्षण कर खनन और जल निकासी कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर विस्तार में आ रही बाधाएं दूर करने को कहा गया।

वाशरी के धीमे काम पर जताई नाराजगी

CMD ने भोजूडीह और दहिबाड़ी वाशरियों के प्रदर्शन की समीक्षा की। पाथरडीह-II वाशरी के निर्माण में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

उत्पादन के साथ सुरक्षा पर भी जोर

मनोज कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों से सामूहिक प्रयास कर उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य है।

Share This Article