SIR के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी आवाज

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में संयुक्त किसान मोर्चा ने SIR के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। जीपीओ गोलंबर से बुद्ध स्मृति पार्क तक निकले मार्च में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।

रामबली यादव ने लगाए आरोप

पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सरकार को फायदा पहुंचाने का काम किया है।

13 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने का दावा

रामबली यादव ने दावा किया कि देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए और बिहार व पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे प्रभावित हुए। ये उनके लगाए गए आरोप हैं।

निष्पक्ष जांच और दोबारा चुनाव की मांग

रामबली यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और गड़बड़ी साबित होने पर चुनाव रद्द कर दोबारा कराए जाएं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Share This Article