मौसम ने फिर ली करवट : बरस सकते हैं फिर घने बादल

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया धनबाद : एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह 8 बजे तक चारों तरफ कुहासा छाया रहा। सूत्रों कि माने तो आसमान में घने बादल छाने के साथ गरजने और रिमझिम फुहारें भी बरस सकती है।

बता दें कि मौसम विभाग ने 24 फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी। 25 और 26 को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 27 से मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि 25 फरवरी को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। ऐसे में 28 फरवरी या मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो हिमालय में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है। जिसका प्रभाव झारखंड तक है। झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा आदि जिलों में साइक्लोनिक सर्रकुलेशन से उत्पन्न बादल बारिश कराएंगे। हालांकि बेमाैसम की बारिश से ठंड में थोड़ी वृद्धि होगी।

जबकि पिछ्ले दो तीन दिनों से ठंड में काफी कमी आ गई थी। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था।रात में भी ठंड का असर कम हो चुका था। समुद्री गर्म बादलों की वजह से तापमान में बढोतरी हुई है।पूरे हफ्ते तापमान में बढोतरी बना रहेगा।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *