गिरफ्तारी : 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक काे पकड़ा है। गिरफ्तार युवक का नाम सूफी नजम है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में गठित टीम ने कपाली बंधु गौड़ा हरी मंदिर के समीप से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ इस तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर कारोबारियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि युवक बाहर से तस्करों से ब्राउन शुगर खरीद कर क्षेत्र के लोगों को बेचा करता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *