जमशेदपुर के श्याम भक्तों ने खाटू धाम में चढ़ायें निशान

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। फागुन माह में श्री श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्त राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम को निशान अर्पण कर पूजा अर्चना की। जमशेदपुर के श्याम भक्तों ने राजस्थान के रींगस से निशान पदयात्रा निकाली, जो खाटू धाम पहुॅचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का निशान अपने हाथ में लेकर नाचते गाते खाटू नरेश की जय हो, श्याम बाबा की जय हो, हारे के सहारे की जय हो जोरदार जयघोष के साथ रींगस से खाटू लगभग 17 किलोमीटर पैदल यात्रा किया। खाटू में बाबा श्याम का दर्शन और पूजन के दूसरे दिन सलासार बालाजी मंदिर पहुॅचे और पूजा अर्चना की। तत्पश्चात रात्रि विश्राम झुंझनू में श्रीराणी सती दादी जी के दरबार में किया गया। तीसरे दिन श्रीराणी सती दादी जी का दर्शन और पूजन के बाद सभी भक्त हवाई मार्ग से रांची होते हुए वापस जमशेदपुर लौटे। श्याम भक्तों ने बताया कि रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जा रही थी वहीं तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी वेशभूषा में श्याम भक्त नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रहे थे। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी, सुनीता पसारी, हरि किशन रूस्तोगी, गगन रूस्तोगी, पायल रूस्तोगी, सुधीर अग्रवाल, धनजंय सिंह, नरेश अग्रवाल, मदन अग्रवाल, ललित डांगा, मनीष सिंघानिया, मुरारी अग्रवाल, देवाशीष चौधरी, प्रीति चौधरी, नीरज जालान, प्रकाश जालान, तारा जालान, प्रवीण भालोटिया, संदीप बजाज, रेणु बजाज आदि का योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *