झारखंड विधानसभा परिसर में उड़े ग़ुलाल
मिरर मीडिया : झारखंड के विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

इस बाबत मुख्यमंत्री ने सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM ने कहा, “हम कामना करते हैं कि होली के माध्यम से हर घर में खुशियां हो और सभी इसे प्रेम पूर्वक मनाए।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सहित सत्तारूढ़ और धनबाद विधायक राज़ सिन्हा सहित विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा में होली खेली।