पोषण पखवाड़ा के तहत एनिमिया जांच कैम्प आयोजित, पोषक आहार के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय परिसर में एक दिवसीय एनीमिया जांच कैम्प का आयोजन कर गर्भवती, धात्री महिलाओं व किशोरियों की एनीमिया जांच किया गया। स्वास्थ्य, बाल विकास व शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में आईएफए टैबलेट व ओआरएस स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित कराया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जयवंती देवगम द्वारा एनिमिया से बचाव तथा उचित पोषण से संबधित जानकारी दी गई तथा खानपान में हरी सब्जी, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग, फल, दूध आदि के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव द्वारा स्वच्छता का शपथ दिलाया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए पोषण पखवाड़ा की सफलता में जन-जन का सहयोग आवश्यक है। पोषण पखवाड़ा के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों के विकास, स्वास्थ्य जांच व निगरानी तथा एनीमिया पर वार्तालाप, जांच व उपचार के कार्य किए जा रहे हैं। अपने भोजन में दूध, आयोडीन युक्त नमक तथा पोषक तत्वों से भरपूर अन्न शामिल करें। पेट के कीड़ों से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चे को एक गोली साल में दो बार आंगनबाड़ी केंद्र पर दिलवाएं। आंगनबाड़ी केन्द्र पर नियमित रूप से लेकर जाए। मौके पर सेविकाओं के द्वारा पोषण के पांच सूत्र के बारे में हैंडबिल व पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *