जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में शुरू होगा इग्नू से बीएड, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। डिस्टेंस लर्निंग से बीएड करने की इच्छुक छात्राएं अब वीमेंस कॉलेज से बीएड कर सकेंगी। वीमेंस कॉलेज में इग्नू,( इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) से बीएड कार्यक्रम का प्रारंभ किया जा रहा है। इग्नू ने जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को बीएड का अध्ययन केंद्र बनाया है। बीएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है। अभ्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट (www.ignou.ac.in) के माध्यम से उपरोक्त कोर्स हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी उपरोक्त कोर्स के लिए आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, उम्र शुल्क आदि संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट (www.ignou.ac.in) से प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू से बी.एड. में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *