आर्थिक संकट झेल रहें श्रीलंका में पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : श्रीलंका में आर्थिक संकट की वजह से चल रहे प्रदर्शनों के बीच सत्ता पक्ष की नइया डूबने वाली है। खबर है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में महिंदा राजपक्षे का बेटा नमल राजपक्षे भी है। इसके अलावा सहयोगी पार्टी के महासचिव ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि श्रीलंका के सिर्फ प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ही अपने पद पर बने हुए हैं। उनके इस्तीफा देने की खबरों का महिंदा राजपक्षे की पार्टी खंडन कर चुकी है।

गौरतलब है कि देश में आपातकाल लागू है. इस बीच रविवार देर रात श्रीलंका सरकार की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि कैबिनेट के इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, उन्होंने कैबिनेट के इस सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *