जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी की प्रीति झा ने फांसी लगा कर जान दे दी। प्रीती के इस कदम से दोनों पक्ष के लोग हैरत में है। घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रीति मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। बीते जुलाई माह में उसकी शादी हुई थी। प्रीति के परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब घरवालों ने उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी नहीं खोला गया। इससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। घरवाले जैसे ही दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसे तो पाया कि प्रीति लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे लोहे लटकी हुई थी। जिसके बाद स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी गई। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस प्रीति के घरवालों से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।