जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मिले कई सिम कार्ड, मोबाइल व अन्य दस्तावेज

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। प्रतिदिन साइबर अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इस पर लगाम लगाने के लिए साइबर पुलिस कई कदम उठा रही है। तीन राज्यों की पुलिस के संयुक्त छापेमारी में जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र और नारायणपुर थाना क्षेत्र से गुरुवार को दो साइबर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। दोनों अपराधियों के पास से काफी संख्या में सिम कार्ड, मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। महाराष्ट्र के ठाणे थाना इलाके से कांड संख्या 187/22 में 98000 की ठगी मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सलैया गांव से विक्रम कुमार मंडल की गिरफ्तारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के नादौन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से 131000 की ठगी के मामले में कांड संख्या 195/20 में नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरूआ गांव से तोहीद अंसारी की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार केवाईसी अपडेट करने और मोबाइल टावर वेरिफिकेशन के नाम पर दोनों घटना को अंजाम दिया गया था। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और जामताड़ा पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान में दोनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। पूरे मामले का खुलासा साइबर डीएसपी मंजरुल होदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *