मिरर मीडिया धनबाद : बीती रात पुराना नगर निगम कार्यालय में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त के पास आमंत्रण देने गए कॉग्रेस कार्यकर्ताओ को नगर आयुक्त द्वारा अपशब्द कहे जाने से कार्यकर्ता काफी नाराज और आहत है। कार्यकर्ताओ को नगर आयुक्त द्वारा नगर अपशब्द का प्रयोग करने एवम निगम परिसर में स्थित मंडप हटाए जाने की बात नागवार गुजरी। इस बाबत कॉग्रेस के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जिला प्रभारी बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करते हुए अविलंब नगर आयुक्त को हटाने की मांग की है।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने बताया कि कमेटी के लोगों को नगर आयुक्त द्वारा अपशब्द का प्रयोग कर चेम्बर से हटाया गया है यह सही नहीं है इस तरह के अधिकारी को यहां रहने का कोई औचित्य नहीं है इनका तत्काल यहां से तबादला होना चाहिए जहाँ तक मंडप की बात है तो यह किसी हाल में यहां से नहीं हटेगी। वहीं विधायक राज सिन्हा ने भी इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी हालत में मंडप को यहां से नहीं हटाया जाएगा।
गौरतलब है कि बीती रात पुराना नगर निगम कार्यालय परिसर में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जागरण में आये कलाकारो ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये।जय माता दी और भक्ति रस के गीतों पर श्रद्धालु झुमते रहे। वहीं भक्ति जागरण में भाजपा विधायक राज सिन्हा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा,वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए।