एनटीटीएफ के कुमार आशीष को 5 लाख के पैकेज पर किया लॉक

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में इपीट्रोनिक कंपनी की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के कुमार आशीष को ऑटोमेशन टेस्ट इंजीनियर के पद के लिए 5 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। आशीष आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे 2018- 21के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया। कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनिकी क्षमता एवं ग्रुप डिस्कशन के बाद आशीष को चुना गया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने आशीष को उसके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। अयान भट्टाचार्य, पंकज कुमार गुप्ता, रमेश राय के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने आशीष के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *