बड़ी खबर – खदान मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित 13 लोगों की संपत्ति जांच के हाईकोर्ट ने दिये आदेश

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 300 से अधिक शेल कंपनियों के जरिये काला धन सफेद करने का आरोप

मिरर मीडिया : भाषा विवाद के बाद पहले से चल रहें खतियान और अब खदान मामले में झारखंड की हेमंत सरकार फंसती नजर आ रहीं है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि सूबे की करवट लेती राजनीति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी को और भी बढ़ा दी है। आपको बता दें कि पहले खतियान और अब खदान मामले में सत्ता दल की हेमंत सोरेन की सरकार गिर गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 300 से अधिक शेल कंपनियों के जरिये काला धन सफेद करने का आरोप लगा है। इसी क्रम में झारखंड हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन सहित 13 लोगों की संपत्ति जांच के आदेश दे दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच का जिम्मा ईडी और रजिस्ट्रार को मिला है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *