जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर आज चाकुलिया स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में शामिल लोगों में से 59 लोगों का आंख जांच, मानसिक रोग के 42, ईएनटी 80 तथा ऑर्थो के 102 लोगों की जांच की गई, जिनका आगे यूडीआईडी कार्ड बनाने की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मौके पर 207 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। 26 अप्रैल को बहरागोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांग्ता कैम्प लगाया जाए

जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा आगामी दिनों में 27-30 अप्रैल तक गुड़ाबांदा, मुसाबनी, डुमरिया व नगर निकाय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कैम्प में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में दिव्यांगजनों को भाग लेने की अपील की गई है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में कैम्प लगाकर शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास है। ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं करा लाभ उन्हें मिल सके। दिव्यांगजनों से कैम्प में शामिल होकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने की अपील की है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन से अपने साथ दो पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ, आधार कार्ड, राशन कार्ड की 2-2 छाया प्रति लेकर आने का अनुरोध किया गया है।

आगामी 26-30 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले कैम्प की सूची
- 26.04. 2022- बहरागोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र
- 27.04. 2022- गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केन्द्र
- 28.04. 2022- मुसाबनी स्वास्थ्य केन्द्र
- 29.04. 2022- डुमरिया स्वास्थ्य केन्द्र
- 30.04. 2022- जेएनएस, मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद में अवस्थित स्वास्थ्य केन्द्र