जमशेदपुर। भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी के तहत बुधवार से कोचिंग कैंप का शुभारंभ हो गया है। कैंप में कुल 33 खिलाड़ियों को बुलाया गया है, जो थॉमस डेनरबी की कोचिंग में आगामी चुनौती के लिए तैयार होंगे। जमशेदपुर में इकट्ठे हुए दस्ते में इस साल की शुरुआत में सैफ अंडर 18 महिला चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली टीम के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। झारखंड सरकार और टाटा स्टील के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गोलकीपर में मोनालिसा देवी, अंजलि मुंडा, हेमप्रिया सेराम, कीशम मेलोडी चानू। डिफेंडर्स में सलीमा कुमारी, सुधा अंकिता टिर्की, अस्तम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, जूलिया देवी यांगलम, भूमिका भारत माने, काजल, वार्शिका, काजोल डिसूजा, नगशेपम पिंकू देवी, हेमम शिल्की देवी और मिडफील्डर में पायल, कल्पना, शैलजा, मोइरंगथेम अंबिका देवी, आर मधुमती, लोकतोंगबम शेलिया देवी, बबीना देवी, ग्लेडिस ज़ोनुनसंगी, शुभांगी सिंह, नीतू लिंडा सहित अन्य शामिल हैं। वहीं, फॉरवर्ड में नेहा, लावण्या, अनीता कुमारी, रेशमा, विनोथिनी, दर्शिनी, लैशराम रेजिया देवी, लिंडा कॉम सर्टो के नाम हैं।