जमशेदपुर : अवैध निर्माण के खिलाफ आज भी कार्रवाई की गई। बर्मामाइंस, गोलमुरी, सीतारामडेरा में कार्रवाई करते हुए बिजली पानी की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। इन भवनों में नक्शा विचलन कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले कुल 6 भवनों का पानी काटने के लिए टाटा स्टील को प्रदान किए गए सूची के अनुसार बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल G+1 अवैध निर्माण का बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया।

अंकित अग्रवाल G+4 गोलमुरी ट्रैफिक थाना के पास का पानी कनेक्शन काटा गया। होल्डिंग संख्या 713 G+4 सीतारामडेरा का पानी कनेक्शन काटा गया। होल्डिंग संख्या 709 G+5 का बिजली व पानी कनेक्शन काटा गया। होल्डिंग संख्या 106A G+6 सीतारामडेरा का बिजली व पानी कनेक्शन काटा गया। होल्डिंग संख्या 76 सीतारामडेरा का पानी कनेक्शन काटा गया। उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस व जुस्को के संयुक्त अभियान दल शामिल थे।