जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आज प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला कुमार एस अभिनव द्वारा घाटशिला लैंप्स में बीज वितरण केन्द्र का उद्घघाटन किया गया। इस दौरान एमटीयू 7029 धान , 35.50 के दर से 50% अनुदान पर 17.75% पर किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले किसान को ऑनलाइन निबंधन ब्लॉक चेन के माध्यम से करना होगा तभी वे इसका लाभ ले पाएंगे। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक लक्ष्मी सोरेन, लैंप्स के पदाधिकारी व कर्मचारी सहित किसान मित्र व अन्य पंचायतों के किसान उपस्थित थे।