जोजोबेड़ा स्क्रैप यार्ड में 3 लाख की डकैती, 14 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी,

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा स्थित शर्मा स्क्रैप यार्ड में बीते 7 जून को करीब 3 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत गोविंदपुर थाने में की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूट के सामानों को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में स्क्रैप यार्ड के मालिक विजय कुमार शर्मा के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। विजय के बयान पर झगड़ी, प्रकाश ठाकुर, नगीना, राहुल, जय, कीटू, विवेक, कर्मवीर, महेंद्र, रवि, डेंगू, लंगड़ा, बाका और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें से कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि 7 मई की देर रात बंद पड़ी स्क्रैप यार्ड में डकैती हुई थी। यह फैक्ट्री लगभग 20-25 साल से बंंद पड़ी हुई थी। डकैती ही घटना को अंजाम देते बगल कंपनी से दो गार्ड ने देखा था। बंद फैक्ट्री में आवाज सुनकर गार्ड जब यार्ड में गये तो देखा कि वहां सामानों की लूट हो रही है। धारदार हथियार के बल पर सभी ने दोनों गार्ड को बंधक बना लिया और यार्ड से लगभग तीन लाख के सामानों की लूट कर चलते बने। डकैतों के जाने के बाद यार्ड के मालिक को सूचना दी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *