26 को धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकते सीएम सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की थी अपील

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम आने का कार्यक्रम तो रद्द हो गया, लेकिन उनके 26 जून को घाटशिला आने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारी चल रही है। 26 जून को घाटशिला में माझी परगना महाल का महासम्मेलन है। इसमें उन्हें आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और इसके पश्चात धालभूमगढ़ स्थित प्रस्तावित एयरपोर्ट का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। गौरतलब हो कि धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। इसे लेकर पिछले दिनों जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्य सचिव से भी धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए पहल करने की अपील की थी। इस पर मुख्य सचिव ने स्वयं संसद को आश्वस्त किया था कि मुख्यमंत्री खुद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के कार्यक्रम बना रहे हैं। संभवत 26 जून को ही मुख्यमंत्री का धालभूमगढ़ निरीक्षण का कार्यक्रम होगा। माझी परगना महाल ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी कर ली है। इसके एक दिन पहले 25 जून को महा सम्मेलन में झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *