अग्निपथ की आग जमशेदपुर तक, जुगसलाई में 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : अग्निपथ की आग जमशेदपुर तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। जुगसलाई के दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन पर रेल चक्का जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में जुगसलाई पुलिस ने बीती रात 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला एसआई रौशन कुमार राम के बयान पर शुक्रवार की रात दर्ज किया गया है। घटना के बाद खुद डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी पहुंचे हुये थे। कड़ी मशक्कत के बाद आंदोलनकारियों को रेलवे लाइन से हटाया गया था। केस दर्ज करने के बाद वरीय अधिकारी के आदेशानुसार पुलिस ने विरोध करने वाले युवकों की पहचान फुटेज और फोटोग्राफी के आधार पर करना शुरू कर दिया है। बता दें कि जुगसलाई के दुखु मार्केट के पास शुक्रवार को रेल चक्का जाम किया गया था। इससे ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ था। इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *