लोगों की सेवा के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध
मिरर मीडिया : बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-1 स्थित झरिया विहार स्वास्थ्य उपकेंद्र से सैंकड़ों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ मृणाल श्रीवास्तव 5 अप्रैल 2022 को केंद्र में शामिल हुए और उसी दिन से स्वास्थ्य उपकेंद्र ने मरीजों का इलाज शुरू किया।

वहीं उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह के आदेशानुसार सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से एचएससी में दो बार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया। जिसमें 400 से अधिक लोगों ने ऑर्थो, बाल रोग, मेडिसीन, ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञों की सेवा और सलाह प्राप्त की।

इसके अलावा झरिया विहार कॉलोनी के 570 से अधिक निवासियों ने चिकित्सक से चिकित्सकीय सलाह ली है। सरकारी अवकाश को छोड़कर आउट पेशेंट विभाग प्रत्येक दिन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खुला रहता है। झरिया विहार कॉलोनी के निवासियों की सेवा के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने एंबुलेंस मुहैया कराई है। अबतक एम्बुलेंस ने 49 बार समुदाय की सेवा की है।
एचएससी में क्षय रोग और कोयला क्षेत्र से संबंधित अन्य बीमारियों और इसकी सावधानियों पर जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाता है। स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर मृणाल के साथ एएनएम, सपोर्ट स्टाफ, दो एंबुलेंस चालक व गार्ड तैनात हैं।