मिरर मीडिया : राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर जेएमएम में विधायक दल की बैठक में लंबे मंत्रणा के बाद भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। पार्टी अब तक तय नहीं कर पाई है कि एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की जाए या नहीं। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें सभी विधायक और सांसद मौजूद रहे। बैठक मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर करीब दो घंटे तक चली. लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका। फिलहाल पार्टी ने अपने स्टैंड को लेकर चुप्पी साध ली है।
पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा सभी परिस्थितियों पर चर्चा हुई, अभी समय है। उचित समय में निर्णय लिए जाएंगे, जो राज्य हित में होंगे और देश हित में भी होंगे। वही दिल्ली में अमित शाह से मिलने जाने कि सवाल पर कहा कोई अभी किसी से मिलने नहीं जा रहा है। परिस्थिति के अनुसार सभी चीजें सामने आएगी।
बैठक के बाद जेएमएम नेता और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में राज्य हित और देश हित के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अभी तक हमलोगों ने फैसला नहीं लिया है कि किसके पक्ष में क्या करना है। एक बार और बैठक होगी। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।