मिरर मीडिया : आर्थिक संकट से जूझ रहें पड़ोसी मुल्क श्रीलंका को अबतक भारत ने 3 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता दी है लेकिन स्थिति में अब भी सुधर नहीं हो पाया है। अर्थव्यवस्था कंगाली की हालत में है और देश में अब भी खाने-पीने की भारी किल्लत है। परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं फिलहाल श्रीलंका में तेल खत्म हो गया है, इसलिए भारत को आपात संदेश भेजकर तेल भेजने की गुजारिश की है। इसके अलावा श्रीलंका भारत से और अधिक डॉलर चाहता है। इस संबंध में श्रीलंका के हाई कमिश्नर मिलिंडा मोरोगोडा ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है।
जानकारी के अनुसार श्रीलंका में अगले दो सप्ताह तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तेल बेचने पर पाबंदी लगा दी है। मोरोगोडा ने पुरी को बताया कि उनका देश ऊर्जा की गंभीर संकट से जूझ रहा है। आम लोगों को पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भारत श्रीलंका को तत्काल पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर मदद करें। इतना ही नहीं ऐसा तरीका ढूंढें जिसमें श्रीलंका को लगातार भारत से पेट्रोलियम पदार्थ मिलता रहे।