महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी रिटर्न : एकनाथ संभाजी शिंदे बने मुख्यमंत्री : देवेंद्र फडणवीस बने उपमुख्यमंत्री

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

20 वें मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ संभाजी शिंदे को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई शपथ

मिरर मीडिया : महाराष्ट्र प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार की शाम एकनाथ संभाजी शिंदे को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दक्षिण मुंबई में स्थित राजभवन में शपथ दिलाई। जबकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि शिवसेना के अधिकतर नेता बागी हो गए, जिसके कारण सरकार पर संकट मंडराने लगा और आखिरकार कारण 31 महीने पुरानी महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भाजपा ने शिंदे गुट को अपना समर्थन देने की घोषणा की। हालांकि फडणवीस से यह भी कहा था कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा,मैं सरकार से बाहर रहूंगा, हालांकि, सरकार का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करूंगा जो उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद विकल्प के तौर पर सामने आई है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *