जमशेदपुर : दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसईपी-आई घटक के तहत बिरसानगर थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र अंतर्गत महिला समूह को एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। बिरसानगर जोन नंबर-3 के नमः स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये का ऋण इंडियन ओवरसीज बैंक, बारीडीह द्वारा स्वीकृत किया गया है।
वहीं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के पोर्टल पर डालकर जॉब कार्ड तैयार किया गया है, जिसे संबंधित श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा आंगनबाड़ी के माध्यम से निबंधित श्रमिकों को जाब कार्ड का वितरण किया गया। ऋण वितरण कार्य में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता चौधरी तथा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जाॅब कार्ड का वितरण सामुदायिक संसाधन सेविका संतु साव व यशोदा देवी ने किया।