सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट के विरोध में जुलूस

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसएमआईडी (सोशल मोबिलाइजेशन व इंस्टिट्यूशन डेवलपमेंट) घटक के तहत बिरसा नगर थाना क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया। बिरसा नगर थाना क्षेत्र के कलश महिला समूह, एकता महिला समूह, हंगामा महिला समूह, मलंग महिला समूह तथा सौभाग्य महिला समूह के सभी सदस्यों के द्वारा सामुदायिक संगठनकर्ता अनिता चौधरी के नेतृत्व में सिद्धू-कान्हो चौक, बिरसानगर मार्केट तक सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट के विरोध में जुलूस निकाला गया। अनिता चौधरी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा सभी से प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा कपड़े व कागज से बने थैलों का ही प्रयोग करने का अनुरोध किया गया। बिरसानगर मार्केट में सामुदायिक संसाधन सेविका रेखा महानदी द्वारा विशेष रूप से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *