मिरर मीडिया : 4 जुलाई को शिकागो में अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के परेड के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की है, यह शिकागो का एक उपनगर है। पुलिस के मुताबिक, हमले में 6 लोगों की मौत हुई है। 57 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।