जमशेदपुर।पद्मश्री छूटनी महतो के जीवनी पर वेब सीरीज बनेगी। जिसकी शूटिंग अगले 3 माह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। साउथ की प्रोडक्शन हाउस ए विलेज टॉकिज के बैनर तले इस बेव सीरीज का निर्माण किया जाएगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी देते हुए फ़िल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने बताया कि ए विलेज टॉकीज इससे पूर्व दो फिल्मों का निर्माण कर चुकी है, जो इसी साल रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि पद्मश्री छुटनी महतो की बायोपिक बनाकर उन्हें गर्व होगा। उनके संघर्षों को फिल्मकार यदि समाज में फैले अंधविश्वास को कम कर सकूं ये बड़ी बात होगी। उन्होंने बताया कि फिल्में साउथ और बॉलीवुड में काम करने वाले झारखंडी कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। इसकी शूटिंग भी जमशेदपुर और झारखंड के अन्य लोकेशन में होगी। अगले महीने से कलाकारों की खोज शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल वेब सीरीज के लिए कलाकार तय नहीं किए गए हैं। झारखंड सरकार से फिल्म निर्माण में सहयोग मिलने की बात उन्होंने कही है। हालांकि वेब सीरीज का नाम क्या होगा या अभी क्लियर नहीं किया गया है।संभवत छुटनी अम्मा के नाम से फिल्म बन सकती है। इस वेब सीरीज को हिंदी सहित कई रीजनल लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा। वहीं खुद के जीवनी पर वेब सीरीज बनने से छुटनी काफी उत्साहित नजर आयी। उन्होंने इसके लिए फिल्मकार एवं अपने सगे संबंधियों के प्रति शुक्रिया अदा की। वेब सीरीज निर्माण के बाद इसे हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद छुट्टी महत्व के जीवनी पर एक फिल्म निर्माण किया जाएगा जिसे अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी ताकि देश के बाहर भी इस फिल्म को रिलीज किया जा सके। इस मौके पर फिल्म निदेशक के अलावा प्रोड्यूसर केवी रंगनाथ हेमराज मीणा तथा एसोसिएट डायरेक्टर अजीत मिश्रा एवं छूटनी महतो मौजूद थी।