मिरर मीडिया : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जापान के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली मार दी गई थी जहाँ गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।