जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविधालय में एक बार फिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू हो सकती है। विमेंस यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट का नामांकन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जल्द ही रांची में झारखंड के राज्यपाल से मिलकर पुरानी व्यवस्था को फिर से चालू करने की बात करेगें। इससे पहले आज उनके आवास पर उनसे मिलने पहुंची जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता से भी उन्होंने इस बात को लेकर चर्चा किया। दरअसल आज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता जमशेदुपर पूर्वी के विधायक सरयू राय से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान डाॅ. गुप्ता ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय तथा वीमेंस कॉलेज इंटर की छात्राओं की समस्यों के बारे में बातचीत किया। उन्होंने बताया कि यूजीसी के नियम के अनुसार किसी विश्वविद्यालय में इंटर की पढ़ाई नहीं हो सकती है। पूर्ववर्ती वीमेंस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या 4 हजार के आसपास है। दसवीं के बाद 11वीं कक्षा में नामांकन कराने वाली छात्राएं परेशान है कि महिला विश्वविद्यालय बन जाने के बाद नामांकन की प्रक्रिया रुक गई है। वहीं कुलपति ने बताया कि झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग से और झारखंड एकेडमिक काउंसिल से इसके बारे में मार्गदर्शन मांगा है जो अभी तक अप्राप्त है। कुलपति के अनुसार जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बनने के बाद इस बारे में निर्णय सरकार को लेना है की इंटर की पढ़ाई यहाँ होगी या नहीं। दो विकल्प निकले::सरकार के आदेश पर जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाए वीमेंस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई जारी रहेगी। कम से कम 2 से 4 वर्ष तक इंटर की पढ़ाई वीमेंस कॉलेज में ही हो. इसके लिए वीमेंस कॉलेज में एक नए प्राचार्य का पद स्वीकृत कर दिया जाए जो वीमेंस कॉलेज के प्राचार्य कहे जाएंगे, जो कि जैक से संबंधित होगा। सीबीएसई एवं आईसीसी से संबंधित हो सकता है या दो से 4 वर्षों तक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय से संबंधित रखा जा सकता है। दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि जमशेदपुर के उच्च विद्यालयों को महिला इंटर कॉलेज बना दिया जाए। 2 से 4 वर्ष तक के भीतर इन विद्यालय में इंटर कॉलेज की आवश्यक संरचनाएं खड़ा कर ली जाए। श्री राय ने कहा है कि कल वह महामहिम राजपाल से इस विषय में वार्ता करने के लिए समय मांगा है, साथ ही इस बारे में वे राज्य के शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव से वार्ता करेंगे।