HomeरांचीJMM ने भी राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को...

JMM ने भी राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन : शिबू सोरेन ने की औपचारिक घोषणा : 30 विधायक व 3 सांसद द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में करेंगे मतदान

मिरर मीडिया : आखिरकार JMM ने भी राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस संदर्भ में जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने औपचारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में व्याप्त सस्पेंस खत्म हो गया है।

जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने इससे संबंधित पत्र जारी करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने गौरव प्राप्त होने जा रहा है। ऐसे में विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि द्रौपदी मुर्मू को पार्टी का समर्थन दिया जाएगा। इसी के साथ 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में जेएमएम के 30 विधायक और 3 सांसद द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular