मानगो पुल पर जाम से लोगों को नहीं मिल रहा निजात

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। मानगो चौक पर नया गोलचक्कर बनाने का काम जब से शुरू हुआ। तब से पुल पर दिनभर जाम लगे रहता है। गुरुवार दोपहर में पुल पर दोनों तरफ से जाम में सैकड़ों वाहन कई घंटे फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान गोलचक्कर पर तैनात हैं। लेकिन लोगों को समझाकर जाम हटाने में असफल हैं। इससे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों को भी परेशानी हुई। दूसरी ओर ड्यूटी के लिए विभिन्न कंपनियों में जाने वाले भी पुल की जाम में फंसे हैं। जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान मानगो पुल पर एक ऑटो खराब हो गया था। इससे जाम लगना शुरू हुआ और फिर स्थिति बदतर हो गई है। पुल पर जाम के कारण साकची में पुराना कोर्ट रोड व एमजीएम अस्पताल मुख्य सड़क पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *