जमशेदपुर : मानगो में प्लास्टिक को लेकर नोडल पदाधिकारी दिनेश्वर यादव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। दुकानों, प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल आदि जगहों में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई। कई दुकानों में पॉलिथीन प्लास्टिक का ग्लास, प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया 1 जुलाई से प्लास्टिक के संदर्भ में होने वाले प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई।

दुकान, प्रतिष्ठान, पथ विक्रेता, खुदरा विक्रेता के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। डिमना रोड, बालिगुमा, नेशनल हाईवे व अन्य क्षेत्रों में प्लास्टिक को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी के सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया। प्लास्टिक अभियान प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा। छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, राहुल कुमार, निशांत कुमार कार्यालय कर्मी सुकुमार, सुजीत कुमार श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।