एनीमिया मुक्त भारत अभियान: कैम्प का निरीक्षण, महिलाओं की हीमोग्लोबीन जांच

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत अभियान कैंप, कुपोषण उपचार केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र-बड़ा बंधुआ व जुडी का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र जुडी व बड़ा बंधुआ में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन जांच केे लिए कैंप का आयोजन किया गया था। सभी गर्भवती महिलाओं को लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने व लौह तत्व युक्त साग सब्जियों का सेवन करने को कहा गया।

साथ ही एएनएम द्वारा दी गई आयरन गोलियों को नियमित सेवन करने की सलाह दी गई। कुपोषण उपचार केंद्र में कुल 9 बच्चे भर्ती पाए गए। बच्चों की माताओं को पौष्टिक आहार व आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले रेडी टू ईट का सेवन करवाने का सलाह दिया गया। एएनएम को बच्चों की माताओं का कॉउंसलिंग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डिस्चार्ज किए गए बच्चों का रेगुलर फॉलो-अप करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र जुडी में नामांकित कुल 30 बच्चों में 13 बच्चे उपस्थित पाए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *